खुजनेर में हादसा: खेलते समय पानी से भरे सेप्टिक टैंक में गिरा 3 साल का बच्चा, मौत

ब्यावरा। राजगढ़ जिले के खुजनेर में एक 3 साल का बच्चा खेलते समय निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिर गया. टैंक में पानी भरा होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई. मृत बच्चे का नाम विवेक (3) है. मंगलवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया. बच्चे के पिता राधेश्याम वर्मा ने पुलिस को बताया कि वे खुजनेर थाना क्षेत्र के चौसला गांव में रहते हैं.

उनके घर के पास ही एक सेप्टिक टैंक बन रहा था, जिसमें पानी भरा हुआ था. उनका बेटा विवेक सोमवार शाम को खेलते हुए इस टैंक में गिर गया. परिजन उसे तुरंत रात में जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ. इसके बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया. पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

फर्जी ट्रेडिंग एप से देशभर में ठगी, इंदौर में 13 साइबर ठग गिरफ्तार

Tue Sep 8 , 2026
इंदौर. शेयर बाजार में दोगुना-तिगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर देशभर में लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का इंदौर में पर्दाफाश हुआ है. ललितपुर साइबर क्राइम पुलिस और विजय नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरोह के सदस्य खुद को नामी […]

You May Like