अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन जूझ रहे है प्रोस्टेट कैंसर से, ट्रंप ने जताया दुख

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन जूझ रहे है प्रोस्टेट कैंसर से, ट्रंप ने जताया दुख

न्यूयॉर्क, 19 मई (वार्ता) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं।

श्री बाइडन (82) की सेहत को लेकर उनके कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा है कि बाइडन प्रोस्टेट कैंसर के ‘आक्रामक रूप’ से पीड़ित हैं। जिसका ग्लीसन स्कोर 9 (ग्रेड ग्रुप 5) है। बीमारी उनकी हड्डियों तक फैल चुकी है। बाइडन ने पहले मूत्र संबंधी शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच में उच्च श्रेणी के कैंसर की पुष्टि की।

इससे पहले, बाइडेन ने मूत्र संबंधी लक्षणों की सूचना दी थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने उनके प्रोस्टेट पर एक ‘छोटी गांठ’ पाई थी।

बयान में कहा, “हालांकि यह बीमारी के अधिक आक्रामक रूप को दर्शाता है, लेकिन कैंसर हार्मोन-संवेदनशील प्रतीत होता है जो प्रभावी प्रबंधन की अनुमति देता है।”

बयान में कहा, “पूर्व राष्ट्रपति और उनका परिवार अपने चिकित्सकों के साथ उपचार विकल्पों की समीक्षा कर रहा है।” श्री बायडेन ने जनवरी 2021 से जनवरी 2025 तक अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में सेवा दी है, जो अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन की सेहत से जुड़ी सूचना मिलने पर ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मेलानिया और मैं जो बाइडन की मेडिकल जांच के बारे में सुनकर दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं जिल और पूरे परिवार के साथ हैं।” श्री ट्रंप ने श्री बाइडन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Next Post

रिमांड खत्म, आज कोर्ट में पेश होंगे खौफनाक हत्या करने वाले कातिल

Mon May 19 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत नंदन विहार त्रिमूर्ति नगर में परम सिंह गौंड़ पिता स्व.श्याम लाल ठाकुर 40 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पटैल मोहल्ला कजरवारा थाना गोराबजार की हत्या करने के बाद शव के छह टुकड़े करके फेंकने वाले आरोपित होमगार्ड सैनिक उसके पुत्र और दामाद की आज पुलिस रिमांड खत्म […]

You May Like