कार टच को लेकर विवाद, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास फायरिंग से अफरा-तफरी

नरसिंहपुर: शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र के पास मंगलवार देर रात एक बिल्डिंग में गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार टच होने को लेकर एक शासकीय कंस्ट्रक्शन ठेकेदार और स्थानीय कोचिंग के छात्रों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद फायरिंग की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस ने फायरिंग करने के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों सहित फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Post

सिंगरौली में मारपीट-पथराव के पीछे शराब कारोबार का शक, सीसीटीवी से खुलेगा राज

Wed Sep 23 , 2026
सिंगरौली: बिलौजी स्थित बजाज एजेंसी के पास मंगलवार को हुई मारपीट-पथराव की घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू। विवाद की जड़ शराब के लेन-देन से जुड़ी होने की आशंका, जिसने आबकारी निगरानी पर […]

You May Like