व्यापार में मुनाफे का लालच देकर 25 लाख हड़पे

जबलपुर: व्यापार में मुनाफे का लालच देकर जालसाज ने 25 लाख रूपए हड़प लिए। माढ़ोताल पुलिस ने रिपोर्ट पर त्रिमूर्ति कार्प साईस के संचालक एवं प्रोप्राईटर सुनील कुमार कुशवाहा के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक राजीव गांगरा पिता दयाचंद गांगरा, निवासी नरसिंह बिल्डिंग कम्पाउंड, रानीताल चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेटी भक्ति जैन ने त्रिमूर्ति कार्प साईस के संचालक एवं प्रोप्राईटर सुनील कुमार कुशवाहा निवासी माढोताल के मध्य इकरारनाना 22 दिसम्बर 2023 को आपसी सहमति से व्यापार करने के लिये निष्पादित किया गया था.

जिनके द्वारा फर्म कि शर्तों के अनुसार पुत्री एवं सुनील कुमार कुशवाहा के मध्य खाद-बीज का क्रय- विक्रय दोनों की राजामंदी एवं एक दूसरे की सहमति से एक दूसरे के सामने, व्यापार किये जाने की शर्त के अनुसार फर्म के माध्यम से क्रय-विक्रय किया जायेगा। इकरारनामा की शर्तों के आधार पर पुत्री भक्ति जैन के खाते से राशि पच्चीस लाख रुपए का चैक प्रदान की गयी थी।

इकरारनामा में यह भी तय हुआ था कि फर्म में जो भी लाभ होगा उसमें से प्रत्येक तीन माह में राशि दो लाख पचास हजार रूपए या तीन लाख पचहत्तर हजार रूपए निश्चित रूप से दिया जायेगा किन्तु सुनील कुशवाहा के द्वारा अनुबंध कि शर्तों का उल्लघंन कर न ही मूल रकम और न ही लाभांश कि राशी अदा की गयी। बेटी आरोपी सुनील कुमार कुशवाहा से लगातार अपनी दी हुई राशि व मुनाफे की मांग करती रही परंतु आरोपी सुनील कुमार कुशवाहा छल कपट व धोखाधड़ी करते हुये उक्त राशि को हडपने का षड्यंत्र रचते चले गये।

Next Post

लगातार तीन हार के बाद तेलुगू टाइटंस की वापसी, तमिल थलाइवाज को 14 अंक से हराया

Sat Sep 20 , 2025
जयपुर, (वार्ता) लगातार तीन हार के बाद तेलुगू टाइटंस ने शुक्रवार को वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के 42वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज को 43-29 के अंतर से हरा दिया। नौ मैचों में टाइटंस की यह चौथी जीत है जबकि थलाइवाज को छह मैचों में तीसरी […]

You May Like