बोन्जी ने मेदवेदेव को हराकर यूएस ओपन में किया उलटफेर

न्यूयॉर्क, (वार्ता) फ्रांस के बेंजामिन बोन्जी ने यूएस ओपन में उलटफेर करते हुए 2021 के चैंपियन डेनियल मेदवेदेव को हराकर अगले दौर में जगह बना ली है।

लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में रविवार देर रात खेले गये मुकाबले में फ्रांसीसी खिलाड़ी बोन्जी ने पांच सेटों तक चले मैच में रूसी दिग्गज मेदवेदेव को 6-3, 7-5, 6-7(5), 0-6, 6-4 से हराकर सभी को चौंका दिया।

फ्रांसीसी खिलाड़ी बोन्जी ने कुछ हफ्ते पहले विंबलडन में भी मेदवेदेव को हराया था। उन्होंने एक बार फिर रूसी खिलाड़ी को पहले ही दौर में हराकर ग्रैंड स्लैम से बाहर कर दिया।

बोन्जी ने पांच सेटों की मैराथन जीत के बाद सांस फूलने की हालत में स्वीकार करते हुए कहा, “मैंने ऐसा पहले कभी अनुभव नहीं किया था। यह परिदृश्य अद्भुत था तीसरे सेट में मैच पॉइंट, चौथे सेट में थकावट, फिर पांचवें सेट में पूरी ताकत। मेरे लिए, यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी जीत है।”

 

Next Post

नशे का जाल तोड़े बिना समाज सुरक्षित नहीं !

Tue Aug 26 , 2025
इंदौर में लगातार सामने आ रही नशीले पदार्थों की बरामदगी की घटनाएं अब केवल पुलिस खबर नहीं रह गई हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं. द्वारकापुरी इलाके में 48 लाख रुपये नकद और ब्राउन शुगर की बरामदगी हो या फिर हाल के दिनों में […]

You May Like