खंभे से टकराई कार, शादी से लौट रहे 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत

ग्वालियर। डबरा में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां खंभे से एक कार टकराने की वजह से 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना कार में रखे पटाखों की वजह से हुई है। मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र का है। अवधेश विश्वकर्मा, रामजी सोनी और चंदप्रकाश सोनी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। ग्वालियर से बमौर कला शिवपुरी लौटते समय देर रात 2 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

कार 130 की स्पीड में थी, तेज रफ़्तार होने की वजह से उनकी कार एनएच 44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार में चिंगारी उठी और आग लग गई। कार में पटाखे भी रखे हुए थे जिसे आग लगने की बड़ी वजह माना जा रहा है। हादसे में कार सवार अवधेश विश्वकर्मा ओर रामजी सोनी की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं चंदप्रकाश सोनी गंभीर घायल हैं।

Next Post

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस ने 'सेक्युलर सरकार' के लिए टीवीके प्रमुख विजय को दिया समर्थन, भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए बनाई नई रणनीति

Wed May 6 , 2026
चेन्नई/नई दिल्ली | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति ने एक नया मोड़ ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने राज्य में एक ‘धर्मनिरपेक्ष सरकार’ सुनिश्चित करने के लिए अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर […]

You May Like