
भोपाल। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लापरवाही के मामले में CSP को हटाने और तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने हादसे की विस्तृत जांच कर जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं।
