दिल्ली और मुंबई उड़ानों से 439 यात्रियों ने किया सफर

ग्वालियर: राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे पर अनुसूचित उड़ानों के माध्यम से कुल 439 यात्रियों का आवागमन हुआ। इस दौरान दिल्ली और मुंबई सेक्टर के लिए कुल 4 उड़ानों का संचालन किया गया।​मुंबई उड़ान रही हाउसफुल, दिल्ली के लिए यात्री संख्या रही कम ​हवाई अड्डे से प्राप्त यात्री आंकड़ों के अनुसार, मुंबई सेक्टर की उड़ान में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई, जबकि दिल्ली सेक्टर की उड़ान को लेकर यात्रियों का रुझान काफी ठंडा रहा। इंडिगो एयरलाइंस की 186 सीटों की क्षमता वाली मुंबई उड़ान लगभग पूरी तरह पैक रही। इसमें आने वाले यात्रियों की संख्या 182 रही, जबकि मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या 175 दर्ज की गई।

इसके विपरीत, अकासा एयर की 194 सीटों की क्षमता वाली दिल्ली उड़ान में यात्रियों का टोटा देखने को मिला। दिल्ली से केवल 37 यात्री आए और यहाँ से महज 45 यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए। दोनों शहरों के लिए 1-1 विमान आया और 1-1 विमान ने यहाँ से उड़ान भरी। कुल मिलाकर 219 यात्री ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतरे और 220 यात्री यहाँ से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इस प्रकार पूरे दिन में कुल 439 यात्रियों ने हवाई यात्रा का लाभ उठाया।

Next Post

ग्वालियर चंबल में गर्मी का प्रकोप और तेज, लू का अलर्ट जारी

Sat May 23 , 2026
ग्वालियर: विगत रात ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रातभर उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी नींद भी प्रभावित हुई। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लगातार ऊंचा बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत […]

You May Like