विपरीत दिशा से आ रहे वाहन दे रहे दुर्घटनाओं को आमंत्रण

दतिया। झांसी ग्वालियर हाईवे हड़ा पहाड़ पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आम रास्ता को बंद कर दिया था परंतु हुआ इसके उलट।

वाहन चालक लंबा चक्कर लगाने से बचने के लिए विपरीत दिशा से आने लगे जिससे दुर्घटनाओं में इजाफा होने की संभावना और बढ़ गई। साथ ही बंद रास्ता के बगल से भी वाहन चालक निकलने लगे जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने का संभावना बनी रहती है। यदि समय रहते बंद रास्ते को नहीं खोला गया और उचित व्यवस्था वाहनों के आवागमन की नहीं की गई तो वाहन चालक खुले तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए विपरीत दिशा से आ रहे हैं जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने की प्रबल आशंका है। रास्ता बंद करना समाधान नहीं है बल्कि उचित प्रबंध करना ही समाधान है।

Next Post

बारिश के बाद फिर बढ़ा गर्मी का असर, नीमच में 34.8 डिग्री पहुंचा पारा, दिन में तपिश तो रात में हल्की ठंडक

Sat Oct 24 , 2026
नीमच। अक्टूबर का अंतिम सप्ताह शुरू होने के बावजूद नीमच जिले में दिन के समय गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब आसमान साफ होने […]

You May Like