भोपाल: परवरिया थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को रसोई के एलपीजी सिलेंडर में अचानक आग लग गई. घटना के समय स्कूल में बच्चे और शिक्षक उपस्थित थे.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए किचन में लगी आग को फायर सेफ्टी उपकरण और पानी की मदद से बुझाया. हादसे के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई चल रही थी और खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे वहां दहशत फैल गई. पुलिसकर्मियों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई
