कल होगा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, जिलाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

ग्वालियर: कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग शहर ग्वालियर द्वारा 20 अगस्त को चेतकपुरी स्थित तोरण वाटिका में किए जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जिला अध्यक्ष एवं पार्षद केदार बराहदिया के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 36 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया गया। इसके अतिरिक्त हनुमान चौराहा, लक्ष्मीगंज, नई सड़क आदि क्षेत्रों में किए गए जनसंपर्क के दौरान बराहदिया के साथ जिला उपाध्यक्ष डॉ के के चौहान, नरेंद्र मैकले और वरिष्ठ नेता सुधीर मंडेलिया भी उपस्थित थे।

डॉ चौहान ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार मुख्य रूप से आ रहे हैं। सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आकर इसे सफल बनाने की अपील अनुसूचित जाति विभाग ग्वालियर प्रभारी दीपक खरे सहित सभी नेताओं ने की है।

Next Post

उज्जैन महापौर व एमआईसी सदस्यों का सतना प्रवास

Wed Aug 19 , 2026
सतना : नगर निगम उज्जैन के महापौर और उनकी एमआईसी टीम के सतना पहुंचने पर न सिर्फ आत्मीय स्वागत किया गया बल्कि उन्हें शहर के व्यंकटेश लोक और संतोषी माता मंदिर जैसे दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया गया. इस दौरान आध्यात्मिकता, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े इन पावन स्थलों […]

You May Like