बीएससी तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की रसायन शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 12 मार्च को

झाबुआ। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा बीएससी तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष (एनईपी) के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा सत्र 2025-26 की रसायन शास्त्र प्रायोगिक परीक्षा (मेजर प्रथम एवं द्वितीय, माइनर तथा ओपन इलेक्टिव) 12 मार्च, गुरुवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगी। इसमें नियमित, भूतपूर्व, स्वाध्यायी (प्राइवेट) एवं पूरक प्राप्त सभी परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट परीक्षा भी इसी दिन ऐसे विद्यार्थी, जिनका इंटर्नशिप एवं फील्ड प्रोजेक्ट कार्य रसायन विभाग के प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में चल रहा है, उनकी परीक्षा भी संपन्न होगी। प्राइवेट परीक्षार्थियों (जिनका मेजर विषय रसायन शास्त्र है) की इंटर्नशिप परीक्षा मुख्य प्रायोगिक परीक्षा के पश्चात् ली जाएगी। विद्यार्थियों को अपनी इंटर्नशिप और फील्ड प्रोजेक्ट की फाइल साथ लाना अनिवार्य है।

Next Post

लोक कलाओं का संरक्षण ही समाज में बढ़ाता है आपसी सद्भाव: कमलेश्वर

Tue Mar 10 , 2026
सीधी। पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की पावन स्मृति और उनकी जन्म जयंती के अवसर पर ग्राम चितवरिया में दो दिवसीय कनपुरा लोक महोत्सव एवं विशाल कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कनपुरा लोक संस्कृति को समर्पित इस उत्सव में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, सरस्वती […]

You May Like