कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसेवा के महत्व पर चर्चा 

सिंगरौली । जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का सत्र आरंभ हुआ।  यह प्रशिक्षण शिविर जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रुपेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन म.प्र. कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रशिक्षक मृणाल पंत ने प्रशिक्षणार्थियों को संगठनात्मक कार्यप्रणाली, अनुशासन, सेवा भावना एवं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। वहीं म.प्र. कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सेवादल का इतिहास देश के स्वतंत्रता आंदोलन, त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा हुआ है। साथ ही प्रशिक्षक मृणाल पंत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक चेतना के विकास से गहराई से जुड़ा हुआ है। इधर प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आयोजित सत्र में सेवादल के इतिहास, कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और जनसेवा के महत्व पर चर्चा की गई।

Next Post

सिंगरौली में पुल से 15 फीट नीचे गिरा कोयले से भरा ट्रेलर

Thu Oct 29 , 2026
सिंगरौली । जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला मोड़ पर आज गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां कोयले से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 15 फीट नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक राम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। […]

You May Like