प्रणय और श्रीकांत दूसरे दौर में हारे

नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) भारत की उम्मीद एच एस प्रणय और किदांबी श्रीकांत इंडिया ओपन के दूसरे दौर में गुरुवार को तीन गेमों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार कर बाहर हो गये। प्रणय को आठवीं सीड सिंगापुर के लोह कीन यियू ने 18-21, 21-19, 21-14 से हराया। प्रणय पहला गेम जीतने का फायदा नहीं उठा पाये और अगले दो गेम हारकर मुकाबले से बाहर हो गये।

श्रीकांत को पांचवीं सीड फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव ने 21-14, 17-21, 21-17 से हराया। पूर्व नंबर एक श्रीकांत ने पहला गेम हारने के बाद दूसरे गेम में संघर्ष दिखाते हुए जीत हासिल की, लेकिन निर्णायक गेम हारकर वह भी टूर्नांमेंट से बाहर हो गये। इस बीच महिला एकल में मालविका बंसोड़ को भी हार का सामना करना पड़ा। बंसोड़ को पांचवीं सीड हान युई ने 21-18, 21-15 से हराया। महिला एकल में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद पीवी सिंधु बुधवार को पहले ही दौर में बाहर हो गयी थी।

Next Post

थाईलैंड में निर्माण क्रेन राजमार्ग पर गिरी, दो लोगों की मौत, पांच घायल

Thu Jan 15 , 2026
बैंकॉक, 15 जनवरी (वार्ता) मध्य थाइलैंड के एक व्यस्त राजमार्ग पर एक निर्माण क्रेन के हिस्से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बैंकॉक पोस्ट अखबार ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि बैंकॉक से 17 मील […]

You May Like

Play sound