सीएम आज मालनपुर में प्लायवुड फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन, 1000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट

भिंड: मध्यप्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर मालनपुर अब एक नई पहचान बनाने जा रहा है। यहां 1000 करोड़ रुपए की लागत से एलिक्जर प्लायवुड कंपनी का भूमिपूजन आज सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे। यह फैक्ट्री मालनपुर में शुरू होने पर ग्वालियर-चंबल संभाग समेत आस पास के एरिया के किसानों के लिए नई आमदनी का जरिया और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर 12 बजे भोपाल से प्लेन रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर आएंगे। इसके बाद ग्वालियर से दोपहर 12:50 बजे हैलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 01:05 बजे हेलीपैड इंडस्ट्रियल एरिया मालनपुर पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दोपहर 2 बजे हैलीकॉप्टर से ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन के अफसरों समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। हेलीपेड, रूट आवगमन, कार्यक्रम स्थल, फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अफसरों ने फैक्ट्री प्रबंधन से भी मुलाकात की।

Next Post

0 से 5 और 90 % अंक लाने वाले छात्रों की कॉपियां होती हैं दोबारा चेक

Fri Mar 21 , 2025
शाजापुर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं परीक्षा की कापियां जांचने का काम शुरू हो गया है. 13 मार्च से पहले चरण का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की सुरक्षा में किया जा रहा है. शुरुआती चरण होने के कारण मूल्यांकन अभी धीमा चल रहा है. इसमें 5 अंक और 90 […]

You May Like