
शिवपुरी। यहां 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजन ने दो युवकों पर प्रताड़ना के आरोप लगाया है साथ ही छात्रा के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई है। छात्रा पोहरी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह परीक्षा देकर गांव लौटी थी, जहां उसने फांसी लगा ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा के भाई ने बताया कि दो युवक बहन को लंबे समय से परेशान कर रहे थे। छात्रा का भाई भी उसी के साथ पोहरी में किराए के कमरे में रहता था। जिन दो युवकों पर आरोप लगाए हैं, वह भी उसी मकान में किराए से रहते हैं। छात्रा ने 20 फरवरी को भी कुछ गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।
