
खण्डवा। देश हमे देता है सब कुछ हम भी कुछ देना सीखे,पृथ्वी हमें कई कीमती उपहार नि:शुल्क प्रदान करती है, लेकिन हमने कभी सोचा है कि हम हमारी पृथ्वी को क्या वापस दे रहे हैं, पृथ्वी हमें जल, हवा,ऑक्सीजन और कोई ऐसी वस्तुएं है जो हमें प्रदान करती है, लेकिन बदले में हम कुछ नहीं दे पा रहे हैं, आज हमें और हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए आवश्यकता है कि जो हमें प्राप्त हो रहा है उसमें से कुछ हम वापस करना सीखें, यह बात रामेश्वर कुंड पर आयोजित बावड़ी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने कही।
महापौर ने कहा कि इन दिनों देश के प्रधानमंत्री एवं जल शक्ति मंत्रालय द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग जल संरक्षण कार्य पूरे देश में किया जा रहा है हम सब उसमें सहयोगी बने, और अपने-अपने घरों में वर्षा का पानी अपने घर आंगन की जमीन मे उतारे, प्रत्येक परिवार एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करें,हमारी जल संरचनाओं को सुरक्षा प्रदान करें। प्राचीन कुंवे, बावडीयो एवं जल संरचनाओं की सुरक्षा करें तो आने वाले समय में जल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
