भोपाल: टी टी नगर तहसील क्षेत्र में खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल के पास तालाब किनारे संचालित 9 डेयरियों पर आज जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में उनका अतिक्रमण हटाया।कार्रवाई का नेतृत्व तहसीलदार कुणाल राउत ने किया।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक, संबंधित पटवारी, पुलिस बल तथा नगर निगम का अतिक्रमण अमला मौके पर मौजूद रहा। प्रशासनिक टीम ने तालाब के आसपास अवैध रूप से किए गए निर्माण और डेयरी संचालन को नियमों के विरुद्ध पाते हुए उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की।बताया गया कि तालाब क्षेत्र में कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने का कार्य अभी चलता रहेगा।उधर, डेयरियों के संचालन से गंदगी फैल रही थी और जल स्रोत प्रदूषित होने की आशंका बनी हुई थी।
