
उज्जैन। उन्हेल थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शासकीय जमीन पर बने एक सूखे कुएं से मंगलवार सुबह एक महिला की तीन दिन पुरानी लाश बरामद हुई। मृतका की पहचान कमलाबेन (40 वर्ष) निवासी दुनालजा इंगोरिया के रूप में हुई। जांच में खुलासा हुआ कि महिला की हत्या उसके पुत्र अर्जुन ने मामा के बेटे रितेश के साथ मिलकर की थी। गला घोंटने के बाद कुल्हाड़ी से हमला किया गया और शव को जंगल में ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रितेश और एक अन्य सहयोगी जुझार सिंह फरार हैं। दोनों की तलाश जारी है।
