शिवना शुद्धिकरण में दिग्विजय का श्रमदान, 12 ट्रॉली जलकुंभी निकाली गई

मंदसौर। शिवना शुद्धिकरण अभियान में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने शिवना तट पर पहुंचकर श्रमदान किया। विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में नागरिकों ने मिलकर 12 ट्रॉली जलकुंभी और गाद निकाली। दिग्विजय ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नदियां हमारे लिए जीवन रेखा है और नदियों को शुद्ध रखना बहुत आवश्यक है। मंदसौर विधायक विपिन जैन शिवना शुद्धिकरण जन अभियान के माध्यम से जो कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है। सिंह ने आगे कहा कि इस अभियान में सभी समाजजन, प्रबुद्धजन व आम आदमी का समर्थन मिल रहा है ।

Next Post

रेलवे कार्यों का निरीक्षण कर बोले सांसद डॉ. मिश्रा दिसम्बर तक सीधी पहुंचेगी ट्रेन

Thu May 29 , 2025
  सीधी। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने रामपुर नैकिन, चुरहट, सीधी रेलवे स्टेशन, रेलवे टनल और सोन ब्रिज सहित जिले के रेलवे प्रोजेक्ट स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रामपुर नैकिन स्टेशन लगभग तैयार है और चुरहट व […]

You May Like