कुएं में गिरने से तेंदुआ के बच्चे की मौत

आष्टा. विकासखंड के रिछडिय़ा गांव में तेंदुआ के बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। रिछडिय़ा निवासी रमेश पिता करणसिंह मेवाड़ा के खेत पर कुआं है। इसी में तेंदुआ का बच्चा गिर गया। नवागत रेंजर नवनीत झा स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू कराया। कुआं अधिक गहरा होने के साथ ही करीब सात फीट के आसपास उसमें पानी होने से तेंदुआ को निकलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था।

वन अमले में से दो लोग कुएं के नीचे अंदर पानी में उतरे और उसी समय ऊपर मौजूद स्टॉफ ने रस्सी से खटिया बांधकर नीचे उतारी। इस खटिया पर मृत तेंदुआ के बच्चे को डालकर ऊपर खींचकर बाहर निकाला गया। इसके बाद आष्टा कन्नौद रोड स्थित वन विभाग के डिपो लेकर आए। यहां पशु चिकित्सा विभाग की दो सदस्यीय टीम डॉक्टर विनोद कुमार शुक्ला और डॉक्टर यूके माहेश्वरी ने पीएम किया। डॉक्टर महेश्वरी ने बताया कि एक घंटे में पीएम कर दिया था। इसकी रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होना सामने आया है। तत्पश्चात उसका अंतिम संस्कार किया गया

Next Post

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की पारी 179 पर ढेर

Sat Mar 1 , 2025
कराची 01 मार्च (वार्ता) मार्को यानसन (39 रन पर तीन विकेट) और वियान मुल्डर (25 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड की पारी चैंपियंस ट्राफी के मुकाबले में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 38.2 ओवर के खेल में 179 रन पर ही सिमट गयी। इंग्लैंड […]

You May Like

मनोरंजन