जबलपुर: माढ़ोताल पुलिस ने बमबाज, चाकूबाज गिरफ्तार किए। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि औरिया रोड मोड के पास घेराबंदी कर अपराध करने की फिराक में घूम रहे अंकुश उर्फ अंशुल बर्मन पिता स्व. गोविन्द प्रसाद बर्मन 28 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर को पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर दोनों जेब में एक-एक जिंदा सुअर मार बम रखे हुए मिला। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दो सुअरमार बम जब्त कर लिए गए। इसी प्रकार पाटन बायपास के पास सर्विस रोड में दबिश देकर रोहित उपाध्याय उर्फ गोलू पिता सतीष उपाध्याय 34 वर्ष निवासी शारदा मंदिर के पास आईटीआई के को दबोचा गया। जिसके कब्जे से चायना चाकू जब्त किया गया।
