जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत शोभापुर फाटक के पास रेल पटरियों के ऊपर आकर एक युवक लेट गया इसी दौरान ट्रेन उसके ऊपर से होते हुए गुजर गई। युवक ने आत्महत्या किन कारणों से की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को दोपहर में रेल्वे स्टेशन अधारताल से टे्रकमेन विकास पटेल 37 वर्ष ने सूचना दी कि दोपहर लगभग 12-30 बजे शोभापुर फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति झाडिय़ों से दौडक़र ट्रेक के आगे आकर पटरियों पर लेट गया जिससे ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष होगी। पुलिस मर्ग कायम कर शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
