विवेक ओबेरॉय ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से शानदार डेब्यू किया। इस फिल्म ने उन्हें न सिर्फ स्टार बना दिया बल्कि फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी दिलाया।
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर विवेक ओबेरॉय 3 सितंबर को अपना 49वां जन्मदिन मनाते हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से की थी। पहली ही फिल्म से विवेक ने ऐसा दबदबा बनाया कि वह रातों-रात स्टार बन गए। उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने सराहा और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
‘कंपनी’ के बाद विवेक ने ‘साथिया’ जैसी रोमांटिक हिट फिल्म दी, जिसने उन्हें एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। इसके अलावा ‘युवा’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘ओमकारा’ और ‘रक्त चरित्र’ में उनके दमदार अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि ‘प्रिंस’, ‘दम’, ‘नक्शा’ और ‘होम डिलीवरी’ जैसी फिल्मों की असफलता ने उनके करियर को झटका भी दिया।
