महाकाल गर्भगृह में ट्रैक सूट पहनकर दाखिल हुआ युवक!

अनधिकृत प्रवेश पर दो निलंबित, दो कर्मचारियों को शोकाज नोटिस
महाकाल लोक में फिल्मी गानों पर युवतियां बना रही रील्स

उज्जैन: सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में एक युवक ट्रैक सूट पहनकर अचानक दाखिल हो गया और दर्शन करने लगा, तभी पुजारी की नजर पड़ने पर उसे तत्काल बाहर किया गया. डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से गर्भग्रह में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है.दरअसल एक महामंडलेश्वर सोमवार को महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे. उक्त युवक उन्ही संत के साथ महाकाल मंदिर में पहुंचा था, महामंडलेश्वर जब दर्शन कर चुके थे उसके बाद उनके साथ आए युवक ने नंदी हाल में पहुंचकर दर्शन किए और मौका पाते ही प्रतिबंध के बावजूद गर्भगृह में दाखिल हो गया.

दो निलंबित, दो को नोटिस
नवभारत से चर्चा में महाकाल मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने बताया कि गर्भ गृह में किसी युवक के दाखिल होने की सूचना मिली है. उसके बाद सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए, फिलहाल दो कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं वहीं दो क्रिस्टल कंपनी के गार्ड को निलंबित कर दिया गया है. महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि नन्दी हाल प्रभारी प्रहलाद भास्कर और निरीक्षक कमल जोशी को शोकॉज नोटिस दिया गया है,वही क्रिस्टल कंपनी के गार्ड सोहन डाबी और अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया है.

युवक मंदबुद्धि, थाने भेजा
मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने बताया कि महामंडलेश्वर के साथ में जो युवक आया था, वह अचानक गर्भगृह में पहुंच गया और तत्काल उसे बाहर भी कर दिया. पता चला है कि युवक मंदबुद्धि है. हाल फिलहाल उक्त युवक को महाकाल थाने पर भेजा है. पूछताछ और जांच की जा रही है.

रील्स बनाने पर भड़के पुजारी
इधर महाकाल लोक से लेकर महाकाल मंदिर में लाखों श्रद्धालु जो आ रहे हैं, उनमें से कई युवतियां रील्स बनाने में लग जाती हैं, जबकि मन्दिर में मोबाइल लाना वर्जित है. बावजूद इसके कई श्रद्धालु मोबाइल लेकर प्रवेश कर रहे हैं. लॉकर में मोबाइल रखने की सुविधा के बावजूद इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं. सोमवार को भी कई युवतियां मन्दिर व महाकाल लोक में फिल्मी गीतों पर वीडियो रील्स बनाते देखी गई जिस पर पुजारी महेश शर्मा और अन्य भड़क गए

Next Post

गणतंत्र दिवस पर जिला, विकासखण्ड तथा ग्राम पंचायत में होंगे समारोह

Tue Jan 21 , 2025
रीवा: जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. जिला मुख्यालय में एसएएफ मैदान में प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा. गणतंत्र दिवस समारोह में आकर्षक परेड के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी. समारोह में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया […]

You May Like