
छिंदवाड़ा. साहब दीपावली का त्योहार सामने है और नगर निगम से हमारा भुगतान नही हो रहा है नगर निगम के ठेकेदारों ने निगम कार्यालय में धरना देकर विरोध प्रर्दशन किया. ठेकेदारों ने बता दे कि नगर निगम में लगभग 50 से 60 ठेकेदार है. जो नगर निगम में ठेकेदारी का काम करते है और सड़क से लेकर पुलिया , नाली और भवनों का निर्माण करते है. ठेकेदारों ने नगर निगम में करोड़ो रुपए लागत के निर्माण किए है लेकिन उन्हें मामूली रुपए का भुगतान किया गया है. कुछ ठेकेदार तो ऐसे भी है जिनके करोड़ो रुपए के भुगतान पिछले 4 से 5 वर्षाे पैडिंग पड़े हुए है. बड़े ठेकेदार हो या फिर छोटे ठेकेदार है सभी को नगर निगम से रुपए लेना है. पिछले कई महिनों से ठेकेदार भुगतान के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे है लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है. कुछ ठेकेदार तो ऐसे भी है जिन्होंने बाजार से रुपए कर्ज लिया है अब कर्जदार उनसे रुपए की मांग कर रहे है लेकिन नगर निगम द्वारा उन्हें भुगतान नही कर रहा है. ठेेकेदारों ने बताया कि आगामी दिनों में दीपावली का त्योहार है हम लोगों को अपने कर्मचारियों को भुगतान करना है साथ ही उन्हें भी दीपावली त्योहार में खरीदी करना है लेकिन उनके पास रुपए ही नही है. नगर निगम की इस कार्यप्रणाली से परेशान होकर ठेकेदारों ने नगर निगम आयुक्त के केबिन के सामने धरना दे दिया. ठेकेदारों के द्वारा घंटो प्रर्दशन किया गया तब निगम आयुक्त ने उनसे चर्चा कर कहा कि नगर निगम का खजाना खाली पड़ा हुआ है अगर निगम के पास बजट आता है तो उन्हें कुछ भुगतान किया जाएगा. नगर निगम से मायूस होकर ठेकेदार सांसद और महापौर के पास भी पहुंचे.
