दीपावाली पर दीपक विक्रय पर टैक्स वसूली पर रोक से प्रजापति समाज प्रसन्न

ग्वालियर। दीपावली पर्व पर प्रजापति समाज के लिए मिट्टी के दीपक विक्रय करने के बाजार एवं हाटों में स्थान दिये जाने एवं किसी भी तरह की वसूली न किए जाने आदेश दिए गए हैं। इस आदेश से प्रजापति समाज के मिट्टी के दीपक आदि बनाने वाले गरीब लोग बहुत प्रसन्न है। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के पूर्व अति प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं कलेक्टर रूचिका चौहान का आभार माना है। जवाहर प्रजापति ने बताया कि नरेंद्र मोदी द्वारा देश के लोगों से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए वोकल फार लोकल का आह्वान किया है ।कलेक्टर रुचिका चौहान के दीपावली पर जारी आदेश से स्थानीय कलाकारों को स्वदेश निर्मित वस्तुओं को विक्रय में बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर द्वारा दिए गए आदेश में बताया गया है कि प्रजापति समाज के गरीब लोगों द्वारा मिट्टी के दीपक बेचने के लिए बाजार में बेचने के लिए जाना पड़ता है। उन्हें हाट बाजार में नगर पालिका/ नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

Next Post

सिख समाज ने 50 बाढ़ पीडि़त परिवारों को 24 लाख रुपए बांटे

Thu Oct 16 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर सिख समाज द्वारा बाबा सेवा सिंह और बाबा लक्खा सिंह के मार्गदर्शन में पाकिस्तान बार्डर के पास आई बाढ़ में बर्बाद हुए सिख समाज के 50 से अधिक परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 24 लाख रुपए की राशि का वितरण किया गया। गुरूद्वारा फूलबाग ग्वालियर से […]

You May Like