भुगतान विवाद में शिवपुरी मेला पर ताला जड़ा, विदेशी मेहमानों को भी रोका गया

शिवपुरी। शहर के सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड में चल रहे दीपावली मेले में रविवार को हंगामे की स्थिति बन गई। मेले के मुख्य प्रवेश द्वार पर अचानक ताला डाल दिए जाने से मेले में घूमने आए सैकड़ों लोग बाहर ही फंस गए। इस दौरान गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और लोगों के बीच कहासुनी हो गई। स्थिति तब और शर्मनाक हो गई जब मेले में घूमने आए विदेशी मेहमानों को भी अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे जिले की छवि पर दाग लग गया। विवाद की सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड में चल रहे दीपावली मेले की अनुमति ठेकेदार भागचंद शिवहरे को एसडीएम कार्यालय शिवपुरी द्वारा 5 अक्टूबर से 13 नवंबर तक के लिए 15 लाख रुपए में दी गई थी। लेकिन ठेकेदार द्वारा अब तक केवल 5 लाख रुपए ही जमा किए गए थे, जबकि 10 लाख रुपए बाकी थे। बकाया राशि जमा न करने पर प्रशासन ने मेला बंद करवा दिया। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि नगरीय प्रशासन ने बिना पूरा भुगतान लिए ही मेले की अनुमति कैसे दे दी। मेले में करीब 100 दुकानें और आधा दर्जन झूले लगे हुए हैं। दुकान संचालकों ने ठेकेदार पर ठगी का आरोप लगाते हुए बताया कि उनसे एडवांस राशि पहले ही ली जा चुकी है।

Next Post

महिला से 11 लाख रूपए की ठगी ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगों ने दिए टॅास्क

Sun Nov 2 , 2025
भोपाल। कोलार क्षेत्र में एक महिला के साथ 11 लाख रूपए की ठगी की घटना हुई है. ठगों ने महिला का भरोसा जीतते हुए बड़ी घटना को अंजाम दिया. मामले की शिकायत सामने आने पर साइबर क्राइम सेल और पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस […]

You May Like