मुरैना में अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई, स्कॉर्पियो सहित 26 लाख से अधिक का माल जब्त

मुरैना। मुरैना में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना बानमोर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 पेटी देशी शराब और 2 पेटी विदेशी शराब जब्त की है।
शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है। कुल जब्त माल की कीमत 26 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूटने वाला गिरफ्तार

Thu Nov 19 , 2026
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटने वाले आरोपी अजित बसोर (19) निवासी दमोह जिले के ग्राम मड़ियादो को गिरफ्तार किया है‌। आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, पेंडल और वारदात में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी एमपी 20 एस एन 6998 […]

You May Like