मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूटने वाला गिरफ्तार

जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटने वाले आरोपी अजित बसोर (19) निवासी दमोह जिले के ग्राम मड़ियादो को गिरफ्तार किया है‌। आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, पेंडल और वारदात में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी एमपी 20 एस एन 6998 समेत कुल 2.50 लाख रुपये का माल बरामद किया है।
विदित हो कि अंबेडकर कॉलोनी निवासी कोमल हिरानी (55) की 14 नवंबर की सुबह टहलने निकली थीं, तभी स्कूटी सवार युवक ने किराए का कमरा पूछने के बहाने उनके गले से चेन झपट ली थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्रिमूर्ति नगर क्षेत्र से आरोपी को दबोच कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Next Post

आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर शिकंजा कसा, निर्माण के साथ भंडारण और बिक्री पर एक्शन

Thu Nov 19 , 2026
ग्वालियर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर शिकंजा कसा है, विभाग की टीमें अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चला रही हैं, इसी क्रम में आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है, ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश देकर भारी मात्रा में गुड़ लहान जब्त कर उसे […]

You May Like