नयी दिल्ली 04 सितम्बर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा ,”शिक्षक दिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान लेखक और दार्शनिक थे। वे एक अतुल्य शिक्षक भी थे। मैं, इस अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।”
