सरई में कार से 2 किलो गांजा बरामद

सरई । आगामी त्योहार जन्माष्टमी के मद्देनजर थाना सरई पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई। ग्राम झारा की ओर से आ रही ग्रे रंग की रेनाल्ट क्विड कार वाहन क्रमांक सीजी 12 एक्यू 8157 पुलिस को देखकर रुक गई और चालक ने वाहन मोड़ने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। डिग्गी से 2 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार कार में सवार अरविंद उर्फ सिब्बू सेन उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 मेला मैदान, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल और रामसजीवन साहू उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम बंजारी, थाना सरई को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 30 हजार रुपये, जबकि रेनाल्ट क्विड की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा और वाहन समेत कुल 5 लाख 30 हजार रुपये की सामग्री जप्त की। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले के नेतृत्व में हुई। मामले में अपराध पर धारा 8/20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक रामसजीवन साहू के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। उक्त कार्रवाई में उनि लालमणि साकेत, प्रआर लक्ष्मीकान्त साहू, आर अनुराग मिश्रा, अशोक यादव, महेश गुर्जर एवं मयंक हिरवाने की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

औद्योगिक क्षेत्र बलियरी से अमोनिया नाईट्रेट गैस लीकेज

Fri Sep 4 , 2026
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के समीपी औद्योगिक दीप बलियरी से पिछले इन दिनों अमोनिया नाईट्रेट गैस के लीकेज से बैढ़न के गनियारी के रहवासी परेशान हो रहे है। गैस की यह लीकेज पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही है। आज शुक्रवार की शाम से गैस की दुर्गंध […]

You May Like