लोकायुक्त का छापा: आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक गोवर्धनलाल मारु के घर, फॉर्म हाउस व कार्यालय पर कार्यवाही 

धार। लाबरिया में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक गोवर्धनलाल मारु (पटेल) के यहां लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई शुरू की हैं। प्रबंधक के घर, फार्म हाउस तथा लाबरिया में स्थित संस्था कार्यालय पर लोकायुक्त के विभिन्न टीमों की कार्यवाही की है।

जानकारी के मुताबिक करीब 18 चार पहिया वाहनो से लोकायुक्त की टीमें बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे ग्राम लाबरिया पहुंची। यहां लोकायुक्त की अलग-अलग टीमो द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक गोवर्धनलाल मारू (पटेल) के घर, फॉर्म हाउस व संस्था के लाबरिया स्थित कार्यालय पर छापेमार कार्यवाही शुरू की गई हैं। लोकायुक्त की टीमों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त की अलग-अलग टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं। हालांकि फिलहाल लोकायुक्त की ओर से इस कार्यवाही को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं। लाबरिया में अचानक हुई लोकायुक्त की इतनी बड़ी कार्यवाही से घोटालेबाजो में हड़कंप मच गया हैं।

Next Post

एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा पर जागरूकता प्रशिक्षण, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए गुर

Wed Nov 26 , 2025
नर्मदापुरम।आज नर्मदापुरम में एनसीसी कैडेट्स को साइबर जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क करना एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को जागरुक कर कहा कि कभी भी किसी व्यक्ति के […]

You May Like