बालाघाट: जिले के किसानों को अब खेतों में ड्रोन के माध्यम से नैनो उर्वरक और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की आधुनिक सुविधा मिलने लगी है। परसवाड़ा तहसील के ग्राम गुदमा में 2 अगस्त को 11 किसानों के खेतों में ड्रोन से नैनो यूरिया और कीटनाशक का छिड़काव किया गया।
उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने जानकारी दी कि यह तकनीक श्रम की तुलना में सस्ती और अधिक लाभदायक है। प्रति एकड़ मात्र 300 रुपये में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राम दीनाटोला के 9 किसानों ने भी अपने खेतों में ड्रोन से छिड़काव के लिए बुकिंग कराई है।इस पहल से खेती अधिक वैज्ञानिक, सुरक्षित और समय की बचत वाली बन रही है।
