वेतन न मिलने से नाराज शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


सतना: मैहर जिले के अमरपाटन विकास खंड के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के माह दिसंबर 2025 के वेतन का भुगतान ना होने, जनवरी का आधा माह बीत जाने एवं मकर संक्रांति के त्योहार में भी वेतन का भुगतान नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने एसडीएम अमरपाटन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्रजनंदन तिवारी ने बताया कि अमरपाटन विकासखंड में शिक्षकों के वेतन में विलंब होने के साथ साथ शेष प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों  के क्रमोन्नति न होने, क्रमोन्नति प्राप्त कर चुके शिक्षकों के एरियर्स का भुगतान न होने से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि अगर  माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के वेतन का भुगतान एवं अन्य एरियर्स का भुगतान समय से नहीं किया गया तो विकासखंड के शिक्षक जिला कलेक्टर मैहर से मिलकर विकासखंड के शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराकर उनके निराकरण हेतु विकासखंड मुख्यालय में समस्या निवारण शिविर लगावाने हेतु निवेदन किया जाएगा। साथ ही आगामी समय में स्थानीय शिक्षा विभाग की समस्याओं के निराकरण हेतु स्थानीय विधायकों एवं प्रभारी मंत्री को भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेंद्र कुमार द्विवेदी ,ब्रजनंदन तिवारी, शिव प्रसाद पटेल, अतुल तिवारी, अनिल देव कुशवाहा, नागेंद्र सिंह, सत्येंद्र पांडे, राम स्वयंवर पटेल और सुनील कुमार विश्वकर्मा सहित सैकड़ो शिक्षक सम्मिलित रहे।

Next Post

बैंडिट क्वीन की चमक के पीछे का दर्द, तलाक के बाद अकेली रह गईं सीमा बिस्वास

Wed Jan 14 , 2026
‘बैंडिट क्वीन’ से मशहूर हुईं सीमा बिस्वास की प्रोफेशनल सफलता के पीछे निजी जीवन का दर्द छिपा है। 38 की उम्र में शादी और चार साल बाद तलाक के बाद सीमा अकेली रहीं।  फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में फूलन देवी का दमदार किरदार निभाकर रातोंरात पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सीमा बिस्वास […]

You May Like