एनसीसी कैडेट्स को साइबर सुरक्षा पर जागरूकता प्रशिक्षण, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के बताए गुर

नर्मदापुरम।आज नर्मदापुरम में एनसीसी कैडेट्स को साइबर जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क करना एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था।

प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को जागरुक कर कहा कि कभी भी किसी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें, अपनी बैंकिंग/व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति को फोन पर न दें, किसी प्रकार के एसआईआर फॉर्म, एपीके फाइल डाउनलोड न करें व संदिग्ध कॉल पर कोई जानकारी साझा न करें, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में टू-स्टेप वेरिफिकेशन तथा अन्य प्राइवेसी सेटिंग्स का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

यह स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वीडियो कॉल करके धमकाता है या पैसों की मांग करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत करें।

Next Post

अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की जमीनी पड़ताल करने एसपी उतरे सड़क पर 

Wed Nov 26 , 2025
दमोह. पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने आज शाम को शहर की मुख्य सड़कों पर स्वयं उतरकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने न केवल विभिन्न चौराहों पर पुलिस तैनाती और गश्त व्यवस्था की समीक्षा की, बल्कि आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और […]

You May Like