कांग्रेस जिला समन्वय समिति की बैठक में संगठन और अनुशासन पर जोर

रीवा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई.

जिसमें पंचायत एवं वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन अतिशीघ्र किये जाने पर चर्चा की गई. सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये. संगठन के साथ अनुशासन पर बल दिया गया. बैठक में श्री शर्मा ने कहा कि कमेटियों के गठन में समन्वय समिति के पदाधिकारियों की महती भूमिका हैं. उन्हें ब्लाको एवं मण्डलम अध्यक्षो से समन्वय स्थापित कर कमेटियों के गठन मे अपनी महती भूमिका का निर्वाहन करना हैं. जिला कार्यकारिणी गठन के संदर्भ मे बताया कि जिला कार्यकारिणी मे अब केवल 51 पदाधिकारी रहेगें तथा 25 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप मे शामिल किया जायेगा. बिजली कटौती सहित अन्य समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जनआंदोलन की आवश्यकता पर सदस्यों ने जोर दिया. राज्यसभा के पूर्व सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि हर बिन्दु पर सभी लोगो की राय ली जानी चाहिए. सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि संगठन के हिसाब से ही चलना चाहिए इसमे किसी की मनमानी स्वीकार नही की जानी चाहिए. महापौर अजय मिश्रा बाबा ने पार्टी एवं संगठन मे अनुशासन का सख्ती से पालन किये जाने की जरूरत पर बल दिया, और कहा कि यदि कोई अनुशासनहीनता करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए. पूर्व विधायक रामगरीब बनवासी, विमलेन्द्र तिवारी, विद्यावती पटेल, कविता पाण्डेय, रमाशंकर सिंह पटेल, बबिता साकेत, सहित संगठन को सक्रिय करने हेतु समन्वय समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया जिसका समर्थन सभी लोगो ने किया.

Next Post

बैतूल में तिहरा सड़क हादसा: बस-जीप की टक्कर के बाद एम्बुलेंस ने बुजुर्ग को कुचला, मौत; 6 घायल

Fri Feb 13 , 2026
बैतूल। शाहपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन और अधूरी पुलिया के पास तिहरा सड़क हादसा हो गया। पहले तूफान जीप और निजी बस की टक्कर हुई, इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों के बीच से गुजर रही हाईवे पेट्रोलिंग एम्बुलेंस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग श्रद्धालु […]

You May Like