DRM ने RKMP से बीना रेलखंड का किया निरीक्षण 

भोपाल। पमरे भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने मंगलवार को रानी कमलापति से बीना के बीच रेलखंड का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों, परिचालन व्यवस्था, आधारभूत संरचना और यात्री सुविधाओं का मूल्यांकन किया. निरीक्षण की शुरुआत रानी कमलापति स्टेशन से हुई, इसके बाद सांची, विदिशा, गंजबासोदा, मंडीबमौरा, और बीना स्टेशनों का दौरा किया गया. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए समयबद्धता और गुणवत्ता पर जोर दिया गया. बीना मेमू शेड, रनिंग रूम, और रेलवे अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया, जहां लोकोमोटिव मरम्मत, कर्मचारी सुविधाएं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की गई।l. मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को त्योहारी सीजन में सुरक्षा, परिचालन दक्षता और यात्री सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे.

Next Post

अतिवृष्टि के बाद अब फसलों पर इल्लियों का प्रकोप चट कर रही फसलों की जड और तना

Tue Aug 12 , 2025
ब्यावरा। लम्बे समय तक अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन फसल को नुकसान पहुंचा अब मौसम खुला तो उमस भरी गर्मी के कारण फसलों में इल्लियों का प्रकोप हो गया है जो फसल को चट कर रही है. एक प्रकोप दूर हुआ नहीं कि दूसरे मुसीबत ने फसलों को घेर लिया. इन […]

You May Like