भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सौजन्य भेंट कार्यक्रम में डॉ. हर्ष वर्धन का मार्गदर्शन

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सौजन्य भेंट कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. हर्ष वर्धन ने अपने संबोधन में अपने अनुभव साझा करते हुए कोविड-19 महामारी के दौरान पूरे देश को एक सूत्र में पिरोकर प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने चिकित्सकों से सेवा भाव, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रांतीय संयोजक डॉ. रवि वर्मा एवं वर्तमान सह संयोजक डॉ. अपूर्व श्रीवास्तव द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ हुई।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें डॉ. अनिल गर्ग, डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. आर.एन. मिश्रा, डॉ. अविनाश पटवारी, डॉ. राकेश शिवहरे, डॉ. अशोक ठाकुर, डॉ. गोपाल गोयल एवं वरिष्ठतम साथी डॉ. महेश गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Next Post

बाबा साहेब की जन्मस्थली महू पहुंचे CM मोहन यादव, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Tue Apr 14 , 2026
इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली डॉ. अंबेडकर जन्मस्थली स्मारक पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like