वाहन चेकिंग अभियान में 5 वाहन जप्त

सिंगरौली:क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सिंगरौली द्वारा सोमवार को जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राखड़ परिवहन में संलग्न वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 5 वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर 10 वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान कुल 1 लाख 37 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा, वैध दस्तावेजों की उपलब्धता तथा परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सुरक्षित एवं नियमसम्मत परिवहन सुनिश्चित करें।

Next Post

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र

Tue Aug 4 , 2026
मुख्यमंत्री जी, दतिया के जनादेश से मैंने यही सीखा है, जनता अब झूठे वादे नहीं, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और ठोस परिणाम चाहती है! उन्होंने लिखा आइए, हम मिलकर श्वेत-पत्रों की नई परंपरा प्रारंभ करें! जनता की उम्मीदों और वास्तविक विकास का एक नया मप्र बनाएं! Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like