सीहोर। मंगलवार को जनसुनवाई में एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने आमजन की समस्याओं को सुना. जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं से एक-एक कर संवाद किया एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली. जनसुनवाई में कुल 19 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए. एसपी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए. इसी तरह कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरू के तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए. जनसुनवाई में 100 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.
