करनाल (हरियाणा) 20 नवंबर (वार्ता) तीसरी हॉकी इंडिया सब जूनियर वूमेंस एकेडमी चैंपियनशिप 2025 के छठे दिन गुरुवार को चार टीमों के बीच हुए मुकाबलों में प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी सोनीपत, वादीपट्टी राजा हॉकी एकेडमी ने जीत दर्ज की।
आज यहां कैलाश हॉकी स्टेडियम में चार टीमों के बीच शानदार मुकाबला हुआ। प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी सोनीपत ने राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब एकेडमी के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। विजयी टीम के लिए नैन्सी सरोहा ने (23वें) और दिया (53वें) मिनट में गोल किये। इस जीत के साथ ही प्रीतम सिवाच हॉकी एकेडमी सोनीपत पूल ए में अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है।
एक अन्य मुकाबले में वाडीपट्टी राजा हॉकी अकादमी ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात – हॉकी अकादमी के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल की। वाडीपट्टी के लिए दीक्षु ने (25वें), नैन्सी ने (47वें) और गुरलीन ने (59वें) मिनट में गोल किया। जबकि बाद वाले के लिए किंजलबेन नवीनभाई हलपति ने (40वें) मिनट में गोल किया।

