निर्वस्त्र कर घुमाने की दी धमकी

इंदौर:तुकोगंज थाना क्षेत्र में न्यू पलासिया स्थित स्टर्लिंग हाइट्स सोसायटी के कार्यालय में विवाद के दौरान एक बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी पर बुजुर्ग को थप्पड़ मारने, निर्वस्त्र कर बिल्डिंग में घुमाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सोसायटी में रहने वाले 79 वर्षीय अभय रुंगटा ने पुलिस को बताया कि रविवार 11 अक्टूबर को मनोहर देव सोसायटी के कार्यालय पहुंचे और चौकीदार प्रदीप गौतम को बुलाकर वहां लोगों के बैठने पर आपत्ति जताते हुए डांटने लगे. इसके बाद आरोपी ने उन्हें मां-बहन की अश्लील गालियां दीं. अभय ने विरोध नहीं किया, लेकिन जब वे खड़े हुए तो आरोपी ने उनके गाल पर थप्पड़ मार दिया. फिर धमकाते हुए कहा कि वह मुझे निर्वस्त्र कर पूरी बिल्डिंग में घुमाएगा और जान से मारने की धमकी भी दी. थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

नुक्कड़ नाटक और गीतों से दिया गया किशोर स्वास्थ्य का संदेश

Mon Oct 12 , 2026
सिंगरौली : जिले में दर्शना महिला कल्याण समिति छतरपुर के द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत साथिया समागम कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन कराया गया।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिले भर के साथिया और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में […]

You May Like

Play sound