क्यूपिड लिमिटेड के निवेशकों पर बोनस की बरसात? 29 जनवरी की बोर्ड मीटिंग पर टिकी नजरें

मुंबई। कंडोम और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स बनाने वाली क्यूपिड लिमिटेड को लेकर निवेशकों के लिए अहम संकेत सामने आ रहे हैं। कंपनी की बोर्ड बैठक 29 जनवरी को प्रस्तावित है, जिसमें दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी मंथन किया जाएगा।

यदि बोर्ड से बोनस को हरी झंडी मिलती है, तो शेयरधारकों को तय अनुपात में मुफ्त बोनस शेयर मिल सकते हैं, जिससे निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। बोनस शेयर से जुड़ी रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट की घोषणा बोर्ड की मंजूरी के बाद की जाएगी। एक्स-डेट पर कंपनी के शेयर की कीमत अपने आप समायोजित हो जाएगी।

फिलहाल क्यूपिड लिमिटेड का शेयर करीब 394 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बोनस की संभावनाओं के चलते आने वाले दिनों में कंपनी के शेयर बाजार में चर्चा और फोकस में रह सकते हैं।

Next Post

लोकभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह

Mon Jan 26 , 2026
भोपाल। गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में स्वागत समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगंतुकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु […]

You May Like