बाइक रैली से जनजागरूकता अभियान: नशा मुक्ति का संकल्प समाज के संग

सीधी। जिला मुख्यालय सीधी में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।

रैली के साथ चल रहे नशा मुक्ति रथ के माध्यम से आमजन को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई एवं नशा छोडऩे की अपील की गई। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की गई। थाना अमिलिया द्वारा बस स्टैण्ड अमिलिया में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर नशा मुक्ति के प्रेरणादायक स्लोगनों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। स्लोगनों में जो नशे को अपनाएगा, वह घर लौट के ना आएगा, तम्बाकू शराब-जि़ंदगी खराब, धूम्रपान को बढ़ाना-अपने मौत को बुलाना, नशा मुक्ति अभियान-जन-जन का पहचान शामिल रहे। थाना कुसमी द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल जूरी में छात्रों और शिक्षकों के मध्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भुईमाड़ थाना अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नशा विरोधी जन संवाद किया गया। चुरहट थाना एवं चौकी मोहनिया द्वारा ग्राम पचोखर एवं बडख़रा 734 ममदर तिराहा में प्रचार कर ऑटो में पोस्टर चस्पा किए गए। मड़वास थाना एवं पथरौला चौकी द्वारा सीएम राइज स्कूल पथरोला एवं सरस्वती शिशु मंदिर दादर में नशा मुक्ति के प्रति शपथ दिलाई गई। कोतवाली थाना ने पुराना बस स्टैण्ड सीधी में तथा जमोड़ी थाना ने नया बस स्टैण्ड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। इन समस्त गतिविधियों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक नशे के दुष्परिणामों की जानकारी पहुंचाना एवं युवाओं को जागरूक करना रहा।

Next Post

वैश्विक जीडीपी में छह प्रतिशत के योगदान के साथ रूस शीर्ष पर: रिपोर्ट

Sat Jul 19 , 2025
मास्को, 19 जुलाई (वार्ता/स्पुतनिक) रूसी उद्योग ने कथित रूप से विश्व की शीर्ष 10 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक वृद्धि की है। स्पुतनिक ने विश्व बैंक की नई रिपोर्ट का डेटा विश्लेषण कर बताया कि कुल सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान छह प्रतिशत बढ़कर 668 अरब डॉलर हो चुका […]

You May Like