देश में 2014 से पहले न इंफ्रास्ट्रक्चर था न योजनाएं, आज कठिन फैसलों से बन रहा मजबूत भारत: बाजपेई 

भोपाल। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच डॉ. हितेश बाजपेई ने सरकार का पक्ष रखते हुए इसे देशहित में लिया गया आवश्यक निर्णय बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि देशहित से जुड़े फैसले हमेशा आसान नहीं होते, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए जरूरी होते हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और आर्थिक चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार ने संतुलन बनाते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का कार्य किया है। डॉ. बाजपेई ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले पेट्रोल 70 रुपए और डीजल 55 रुपए पार होने के बावजूद देश में न तो बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर था और न ही गरीब कल्याण की व्यापक योजनाएं संचालित हो रही थीं।

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान समय में देश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और करोड़ों लोगों तक प्रत्यक्ष सहायता पहुंचाई जा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने विपक्ष पर केवल राजनीति के लिए भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चलाना जिम्मेदारी का काम है और जनता यह समझती है कि मजबूत भारत के निर्माण के लिए कई बार कठिन निर्णय लेना आवश्यक होता है।

Next Post

सुखदेव और करिअप्पा को सीएम डॉ यादव ने किया नमन, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

Fri May 15 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान क्रांतिकारी सुखदेव की जयंती तथा फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों महान विभूतियों को याद करते हुए उनके साहस, अनुशासन और […]

You May Like

मनोरंजन