
जबलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शासन की माफी योजना का लाभ देते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल से 14 वर्ष की सजा पूरी कर चुके पांच बंदियों को रिहा किया गया। इनमें संदीप वंशकार (49), शोभालाल उर्फ जमादार (60), गणेश (62), शेवेन्द्र सिंह (52) और निरंजन सिंह (39) शामिल हैं। जेल प्रशासन के अनुसार सभी बंदियों ने माफी योजना के तहत निर्धारित पात्रता पूरी करने के साथ 14 वर्ष की सजा भुगत ली थी, जिसके बाद उन्हें गांधी जयंती पर रिहाई दी गई। रिहा बंदी जबलपुर, सिवनी, बालाघाट और कटनी जिले के निवासी हैं।
