श्योपुर में बीजेपी नेता के पिता के खिलाफ एफआईआर से पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक नाराज

श्योपुर। पुलिस ने जब फरियादी को ही आरोपी बना दिया तो फरियादी ने अपनी समस्या बीजेपी जिला अध्यक्ष शशांक भूषण और पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय को बताई. बीजेपी नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।

आरोप है कि कराहल थाना क्षेत्र के खिरखिरी गांव में बीजेपी नेता जतिन राजपूत की क्रेशर पर बद्री जाटव निवासी खिरखिरी अपनी पत्नी के साथ और कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा. ये भी आरोप है कि बद्री जाटव ने बीजेपी नेता के पिता ओमप्रकाश राजपूत पर हमला करने की कोशिश की. इस दौरान ओमप्रकाश राजपूत ने गालीगलौज कर उसे भगा दिया. इसके बाद जतिन राजपूत के पिता ने शिकायत कराहल थाने और एसडीओपी बड़ौदा से की. लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की.

वहीं, बद्री जाटव ने एसपी को आवेदन दिया. पुलिस ने बीजेपी नेता के पिता के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर दिया. बीजेपी जिला अध्यक्ष शशांक भूषण ने बताया “कराहल मंडल के उपाध्यक्ष जतिन राजपूत के पिताजी पर जाटव समाज के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया. जाटव समाज के व्यक्ति द्वारा आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई गई. इस प्रकार से पुलिस की कार्रवाई गलत है. निष्पक्ष रूप से कार्रवाई नहीं की गई है.”

Next Post

महापौर अजय मिश्रा ने किया निरीक्षण

Thu Apr 23 , 2026
रीवा। आज रीवा नगर निगम महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में प्राप्त गंदे पानी की शिकायत के संबंध में स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वार्ड के कुछ घरों के लोगों द्वारा नाली में बोर करवा लिया गया है, जिसके कारण गंदा पानी […]

You May Like