महापौर अजय मिश्रा ने किया निरीक्षण

रीवा। आज रीवा नगर निगम महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में प्राप्त गंदे पानी की शिकायत के संबंध में स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वार्ड के कुछ घरों के लोगों द्वारा नाली में बोर करवा लिया गया है, जिसके कारण गंदा पानी एकत्रित हो रहा है और क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह, राजेश सिंह सहायक यंत्री, राजेश मिश्रा, एस.एन. द्विवेदी, उपयंत्री निखिल रजक तथा सीवरेज कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

लाल रेडियम की पट्टी ने खोला ठगी का राज, चाचौड़ा पुलिस ने पाखंडी लुटेरे को दबोचा

Thu Apr 23 , 2026
गुना। कहते हैं अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कोई न कोई सुराग पीछे छोड़ ही जाता है। गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज में हुई एक अजीबो-गरीब ठगी के मामले में भी ऐसा ही हुआ। महज एक स्कूटी पर लगी लाल रंग की रेडियम […]

You May Like

Play sound