गौ माता को पाले एवं गौ माता की सेवा करें

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन जगदीश देवड़ा ने सह पत्नीक गुरूदेव कमलमुनि चिन्मयानंद गौशाला, लामगरी-नगरी में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा की। उन्होंने गौ माता को गुड़ एवं रोटी खिलाई तथा गाय-बछड़ों को दुलारा। इस अवसर पर लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, नानालाल अटोलिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता घनश्याम बगड़, अनिल गुप्ता, आशीष गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने इस अवसर पर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सभी को गौ माता की सेवा करनी चाहिए, गाय को पालना चाहिए। हमारी सनातन संस्कृति हमें प्रकृति से जुड़ना सिखाती है। गौ माता अपने बछड़े के साथ हम सबका भी ध्यान रखती हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। आत्मनिर्भर भारत का मार्ग स्वदेशी से होकर जाता है। छोटे एवं कुटीर उद्योगों से निर्मित वस्तुएं खरीदें, हर घर स्वदेशी और घर-घर स्वदेशी का संकल्प लें। उन्होंने आगे कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, इसके लिए हमें स्वदेशी चीजों को अपनाना होगा। गौशाला में बिजली की व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को भावांतर भुगतान योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोयाबीन के लिए भावांतर भुगतान योजना प्रारंभ की गई है, जो किसानों और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करेगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि प्रकृति ही हमें सब कुछ प्रदान करती है, अतः उसका संरक्षण करना हमारा दायित्व है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम के अंत में उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गौशाला सेवादारों का सम्मान किया तथा अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।

Next Post

चलती कार पर पटाखे फोड़ते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

Tue Oct 21 , 2025
पिपलियामण्डी। दीपावली की रात पिपलियामंडी-मनासा रोड पर कुछ युवकों द्वारा चलती कार की छत पर पटाखे फोड़ने का खतरनाक कारनामा सामने आया है। यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है, जब कृषि उपज मंडी के आगे मनासा मार्ग पर युवकों ने यह स्टंट किया। इस दौरान सड़क पर […]

You May Like